पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. एक तरफ पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश नेतृत्व पर अपनी पकड़ चाहते हैं जबकि दूसरी तरफ राण गुरजीत सिंह का गुट खड़ा हो गया है जो चन्नी के हाथों में नेतृत्व जाने नहीं देना चाहते हैं. इसी खींचतान को खत्म करने के लिए पार्टी के पंजाब प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल लगातार विवाद को सुलझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.