पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बाद पार्टी सांसद मनीष तिवारी का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है. मनीष तिवारी ने लिखा, "टैलेंट होना अवगुण है..." जिसके बाद पार्टी के अंदर गुटबाजी की पोल फिर से खुल गई. उनके इस पोस्ट को कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी की कार्यशैली पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पंजाब कांग्रेस में हुए हालिया बदलावों के बीच उनके इस पोस्ट कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.