scorecardresearch
 
Advertisement

फरीदकोट में REEL के चक्कर में बच्चों का उत्पात, देखें पंजाब आजतक

फरीदकोट में REEL के चक्कर में बच्चों का उत्पात, देखें पंजाब आजतक

पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो स्थित स्कूल ऑफ ऐमिनेंस में सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए तीन नाबालिगों ने स्कूल में ही तोड़फोड़ कर दी. गर्मी की छुट्टियों के चलते बंद पड़े स्कूल में दीवार फांदकर दाखिल हुए तीन युवकों ने परिसर में जमकर उत्पात मचाया और कई जगह तोड़फोड़ की. आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियों के शीशे, फर्नीचर, गमले और अन्य स्कूल सामग्री को नुकसान पहुंचाया, वहीं परिसर में खड़ी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर तीनों की पहचान कर ली गई है. स्कूल प्रशासन के मुताबिक इस घटना से करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. ये सब उन्होंने रील बनाने के लिए किया.

Advertisement
Advertisement