पंजाब की राजनीति में दल-बदल का विवाद अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है. एकतरप पंजाब के CM भगवंत मान 95 विधायकों लेकर बसों में दिल्ली पहुंचे तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके AAP के सांसदों के BJP में विलय को उन्होनें असंवैधानिक बताया. वहीं दूसरी तरफ राघव चड्ढा समेत बागी नेताओं ने मान सरकार पर सरकारी मशीनों के दुरुपयोग और बदले की राजनीति के आरोप लगाए.