scorecardresearch
 
Advertisement

रूस-यूक्रेन में खत्म होगी वॉर ? पुतिन से मिलने को जेलेंस्की तैयार, देखें नॉन स्टॉप 100

रूस-यूक्रेन में खत्म होगी वॉर ? पुतिन से मिलने को जेलेंस्की तैयार, देखें नॉन स्टॉप 100

इस्तांबुल दौरे पर पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने संकेत दिया है कि वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं, ताकि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को समाप्त किया जा सके. यह बयान उन्होंने एक्यूमेनिकल पैट्रिआर्क से मुलाकात के बाद दिया. इस दौरान उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से भी मुलाकात की, जहां दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी. जेलेंस्की ने कहा कि इस दिशा में नए कदम उठाए जाएंगे और जल्द ही संबंधित टीमें इसकी रूपरेखा तय करेंगी. वहीं एर्दोगन ने दोहराया कि तुर्की, यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा.

Advertisement
Advertisement