15 दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए निखिल सवानी ने दिया बीजेपी को झटका. वापस हार्दिक का हाथ थामने के दिए संकेत. प्रेस कॉफ्रेंस करके बोले- बीजेपी में जाना था गलत फैसला. बीजेपी पर लगाया खरीद फरोख्त का आरोप. निखिल ने बीजेपी पर लगाया पाटीदारों की अनदेखी का आरोप, बोले- चुनाव के वक्त बीजेपी को याद आ रहे हैं पाटीदार. कल शाम बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल के करीबी नरेंद्र पटेल का सनसनीखेज आरोप, कहा- बीजेपी में शामिल होने के लिए मिली एक करोड़ की पेशकश, देर रात 10 लाख कैश लेकर मीडिया के सामने आए. नरेंद्र पटेल का आरोप, एक करोड़ में हुई थी डील, 10 लाख मिले एडवांस. बीजेपी पर खरीद फरोख्त के आरोपों के बीच राहुल गांधी का ट्वीट, कहा- गुजरात को कभी खरीदा नहीं जा सकता.