पिछले 11 महीनों से लगी रोक के बाद आखिरकार पुणे के पास बनाए जा रहे हिल स्टेशन लवासा को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है. लेकिन पर्यावरण मंत्रालय ने कुछ शर्ते भी लगाई हैं जिन्हें मानने के बाद ही लवासा कारपोरेशन वहां काम शुरू कर सकेगा.