scorecardresearch
 
Advertisement

राजनाथ के घर पर NEET पेपर लीक पर मंथन, बड़ा फैसला लेगी सरकार ? देखें लंच ब्रेक

राजनाथ के घर पर NEET पेपर लीक पर मंथन, बड़ा फैसला लेगी सरकार ? देखें लंच ब्रेक

नीट-यूजी परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने मामले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हो रही इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बैठक में नीट परीक्षा में गड़बड़ियों, पेपर लीक और छात्रों की शिकायतों पर चर्चा की जा रही है. सरकार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और आगे की रणनीति तय करने पर मंथन कर रही है, जबकि लगातार बढ़ते विरोध के बीच एनटीए और शिक्षा मंत्रालय पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है.

TOPICS:
Advertisement
Advertisement