scorecardresearch
 
Advertisement

निदा खान करती थी कर्मचारियों का ब्रेनवॉश ? नासिक TCS केस में नए खुलासे, देखिए लंच ब्रेक

निदा खान करती थी कर्मचारियों का ब्रेनवॉश ? नासिक TCS केस में नए खुलासे, देखिए लंच ब्रेक

नासिक के चर्चित TCS BPO केस में आरोपी नीदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि पीड़िता का नाम बदलकर ‘हनिया’ रखा गया, उसे बुर्का पहनना, नमाज़ पढ़ना और कलमा सिखाया गया. इस्लामिक किताबें और ऑनलाइन कंटेंट देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई. जांच में मालेगांव से जुड़े लोगों की मदद और मलेशिया कनेक्शन भी सामने आया, जहां नौकरी के बहाने पीड़िता को भेजने की योजना थी. पीड़िता के दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर दबाव और धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं. कोर्ट अब 2 मई को जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा.

Advertisement
Advertisement