खबरदार की खास पेशकश में देखिए कि सीएम योगी कैसे एजेंडासेटर हो गए हैं और बीजेपी के दूसरे मुख्यमंत्री कैसे उनके पदचिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. कैसे सीएम योगी ने अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाने की बात कही तो पहले शिवराज, उसके बाद वसुंधरा और फिर रमन सिंह भी कुछ ऐसे ही राग अलापने लगे. इसके अलावा भिंड जिले में ईवीएम की टेस्टिंग और उसके टेंपर होने को लेकर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच हिमालय में सबसे बड़ा सुरंग भी बन कर तैयार हो गया है. कैसे इस सुरंग की वजह से जम्मू और श्रीनगर के बीच आने-जाने का समय 2 घंटे तक कम हो जाएगा.