इटली सरकार ने कहा कि भारत में दो मछुआरों की हत्या के आरोप में सुनवाई का सामना कर रहे दो नौसैनिक भारत नहीं लौटेंगे, जिन्हें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इटली में चुनाव में वोट डालने के लिये स्वदेश जाने की अनुमति दी थी. हालांकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है, लेकिन बीजेपी ने इसे इटली सरकार का धोखा बताते हुए कहा है कि भारत सरकार जल्द से जल्द उन्हें भारत लेकर आए.