बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल और असम का विधानसभा चुनाव तो जीत लिया है लेकिन जिस एक मुद्दे का शोर आज भी सियासी गलियारों में गूंज रहा है वो है घुसपैठ और घुसपैठिए को भगाने का बीजेपी का वादा. ताजा मामला है गुजरात का जहां गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दौरे में फिर से दोहराया कि देश से हर एक घुसपैठिए को बाहर निकालना मोदी सरकार का संकल्प है.