ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 5 दिनों की धीरे-धीरे डेडलाइन बीती जा रही है और ईरान के तेवरों में कमी का एक भी संकेत नहीं मिला है. 15 सूत्री अमेरिकी प्लान के बदले आज ईरान की मीडिया के हवाले से 5 शर्तें अमेरिका को बता दी गईं, जिसमें होर्मुज पर ईरान की स्वायत्तता, युद्ध के नुकसान की भरपाई जैसी बातें हैं, लेकिन परमाणु कार्यक्रमों को बंद करने की अमेरिकी शर्त को नजरअंदाज किया गया है. ईरान पलटवार पर पलटवार भी कर रहा है. ईरान के इन तेवरों पर राष्ट्रपति ट्रंप की खीज भी दिख रही है. आज उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में धमकी दी कि ईरान अमेरिकी प्रस्ताव पर गंभीर हो जाए नहीं तो नतीजे बहुत बुरे होंगे. आज ईरान को एक बड़ा झटका भी लगा है. इजरायल के हमले में होर्मुज में ईरानी डिफेंस की अहम कड़ी IRGC नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत की खबर आई है. सवाल ये है कि बीते 27 दिनों में जो संघर्ष हुआ है, क्या अब उससे भी बड़ा कुछ होगा? क्या ईरान और अमेरिका की लड़ाई का नेक्स्ट फेज आने वाला है.