राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में दी गयी एक दलील ने पूरे देश में एक ऐसी बहस छेड़ दी है, जिसमें कूदने से खुद को प्रधानमंत्री मोदी भी नहीं रोक सके. एक ऐसी दलील जो अब कांग्रेस के लिए वो दलदल बन गयी है, जिससे बाहर निकलने का रास्ता पार्टी को नहीं सूझ रहा. सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पक्षकार हाजी महबूब ने भी ये साफ कर दिया है कि वो कपिल सिब्बल की इस दलील के साथ नहीं है. ऐसे में सवाल उठाता है कि आखिर सिब्बल दलील के पीछे किसका हाथ है.