scorecardresearch
 
Advertisement

PM मोदी के स्वागत में सजा दमन, 300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, देखें गुजरात आजतक

PM मोदी के स्वागत में सजा दमन, 300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, देखें गुजरात आजतक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर केंद्र शासित प्रदेश दमन में उत्साह का माहौल है. यह दमन का उनका आठवां दौरा होगा, जिसके मद्देनजर पूरे शहर को सजाया जा रहा है और स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं. प्रधानमंत्री शाम को दमन पहुंचकर ‘नमो दमन एयरपोर्ट’ का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद 300 बेड वाले अत्याधुनिक ‘नमो मेडिकल अस्पताल’ का भी लोकार्पण करेंगे. करीब 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ यह दौरा दमन के बुनियादी ढांचे, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला माना जा रहा है.

Advertisement
Advertisement