गुजरात सरकार ने दूरदराज के रेगिस्तानी और नमक उत्पादन क्षेत्रों में रहने वाले अगरिया समुदाय के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'स्कूल ऑन व्हील्स' यानी 'रणशाला' परियोजना की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में डिप्टी सीएम हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल के तहत 28 विशेष बसों को आधुनिक मोबाइल क्लासरूम में बदला गया है. सौर ऊर्जा से संचालित इन बसों में स्मार्ट टीवी, डिश टीवी, डिजिटल शिक्षण सामग्री, लाइब्रेरी, खेल सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य निगरानी उपकरण उपलब्ध हैं. यह बसें सुरेंद्रनगर, पाटन, कच्छ और मोरबी के अगरिया इलाकों में जाकर बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगी.