गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. सूरत में कई जगहों पर सड़कें धंसने से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि भरूच में एक जर्जर इमारत ढह जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन राहत- बचाव कार्य में जुटा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.