आज 10 तक की शुरुआत ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्लान ग्राउंड ऑपरेशन से. वॉर जोन में अमेरिका के 50 हजार सैनिक तैनात हैं, जो ईरान के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं, अमेरिका के 50 हजार सैनिकों में स्पेशल कमांडोज भी हैं, जो चंद घंटे पहले वॉर जोन में पहुंचे हैं. ईरान के नाम ट्रंप की धमकी और व्हाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट यही बताती है कि ईरान के खिलाफ जमीनी युद्ध किसी भी वक्त शुरू हो सकता है. आखिर ट्रंप को ईरान ने जमीनी युद्ध के लिए कैसे मजबूर कर दिया, जमीनी युद्ध में ट्रंप के लिए कितना जोखिम हैं.