प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास नीति आयोग की बैठक बुलाई. नाम के साथ लिखा 'टीम इंडिया', लेकिन राजनीति में टीम इंडिया जैसा वाकई कुछ है क्या. क्योंकि पीएम की बैठक में कांग्रेसी नहीं पहुंचे. कई अन्य ने भी किनारा किया और मौजूदा दौर में राजनीति का चेहरा यही बताता है कि हर कोई अपनी सत्ता को लेकर कहीं न कहीं बदला ले रहा है.