राहुल गांधी ने उड़ीसा के कालाहांडी में गुरुवार को एक रैली की थी औऱ उस रैली में राहुल के साथ लाडो सिकोका नाम के शख्स ने मंच पर भाषण दिया था. अब बीजेपी ने लाडो सिकोका के राहुल गांधी के साथ मंच शेय़र करने पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी ने गृहमंत्री से सफाई मांगी है कि लाडो सिकोका के नक्सलियों से ताल्लुकात रहे हैं या नहीं?