scorecardresearch
 
Advertisement

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़कों को चौड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है. इसी कड़ी में छत्री चौक पर स्थित शाही मस्जिद के उस हिस्से को हटाने की तैयारी थी जो सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा था. प्रशासन और मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों और शहर काजी के बीच कल रात को ही इस पर सहमति बन गई थी. सहमति के बाद समाज के लोगों ने खुद ही आज सुबह से मस्जिद के उस हिस्से को हथौड़े और मशीनों की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया था. सुबह करीब साढ़े सात बजे तक स्थिति पूरी तरह सामान्य थी. लेकिन इसके बाद अचानक वहां कुछ असामाजिक तत्व और भीड़ जुटने लगी.

Advertisement
Advertisement