उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है. इसी कड़ी में उज्जैन की शाही मस्जिद का करीब 11 फीट का बाहरी हिस्सा भी सड़क की जद में आ रहा था. इसे लेकर प्रशासन और शहर काजी के बीच आपसी सहमति बनी थी कि समाज के लोग खुद स्वेच्छा से इस प्रभावित हिस्से को हटाएंगे. लेकिन सुबह अचानक लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई और उन्होंने इस काम का हिंसक विरोध करना शुरू कर दिया.