उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. इसी कड़ी में शहर की तंग गलियों और सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है. सड़क चौड़ीकरण की जद में ऐतिहासिक शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा भी आ रहा था. प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी थी कि मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को लोग खुद ही हटा लेंगे. इसी सहमति के तहत मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम शुरू किया गया. लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने इस कार्रवाई पर गहरी आपत्ति जताई और देखते ही देखते वहां विवाद बढ़ गया.