मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा मामला सामने आया है. बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे CJP के कार्यकर्ताओं को इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि ये सभी कार्यकर्ता जनरल डिब्बे में सवार होकर दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस और रेलवे स्टाफ को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने इटारसी में ट्रेन को रोककर कार्रवाई की. इस दौरान यात्रियों, आरपीएफ और जीआरपी के बीच काफी देर तक विवाद भी हुआ, लेकिन अंततः बलपूर्वक इन यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया.