scorecardresearch
 

MP: शिवपुरी में वकील की गोली मारकर हत्या, विरोध में उतरा अधिवक्ता समुदाय... कार्य का भी बहिष्कार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की हत्या कर दी गई. जिसको लेकर अधिवक्ता समाज विरोध में उतर आया है. सोमवार को प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कार्य से विरत रहे.

Advertisement
X
वकील की हत्या के विरोध में उतरा अधिवक्ता समुदाय. (Photo: Screengrab)
वकील की हत्या के विरोध में उतरा अधिवक्ता समुदाय. (Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है. इस घटना के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर सोमवार को पूरे मध्य प्रदेश में वकील न्यायालयीन कार्य से विरत रहे और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग दोहराई है.

यह भी पढ़ें: MP: जज को धमकाने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार, वकीलों ने केस लड़ने से भी किया इनकार

दरअसल शिवपुरी में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेश का अधिवक्ता समुदाय एकजुट हो गया है. राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आह्वान पर सोमवार को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में वकील न्यायालयीन कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं. इसी कड़ी में इंदौर में जिला कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी अपने कार्य से विरक्त रहे. अधिवक्ताओं का कहना है कि वे पिछले बीस वर्षों से लगातार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है.

यह भी पढ़ें: जिम खाली हुआ तो सुप्रीम कोर्ट के 12 वरिष्ठ वकील बने 'मोहम्मद दीपक' का सहारा, ऐसे की मदद

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि वर्ष 2012 से अब तक राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने का आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन इसे अमल में नहीं लाया गया. वकीलों का कहना है कि यदि जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement