scorecardresearch
 

MP में हृदय विदारक घटना, मां ने 3 बेटियों के साथ खाया जहर, चारों की हुई मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के हिरवार गांव में 32 वर्षीय अनीता सिंह और उनकी तीन बेटियों की कीटनाशक खाने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार महिला ने पहले अपनी बेटियों को कीटनाशक दिया और फिर खुद भी उसका सेवन कर लिया. घटना में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान जान गई.

Advertisement
X
महिला ने तीन बच्चों के साथ दी जान. (Photo: Representational )
महिला ने तीन बच्चों के साथ दी जान. (Photo: Representational )

मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले में कीटनाशक खाने से एक 32 वर्षीय महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहडोल ज़िला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर, ब्योहारी इलाके में पपौंध पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हिरवार गांव में हुई.

बड़ी बेटी ने पड़ोसियों को जहर खाने की दी थी जानकारी
पपौंध के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि अनीता सिंह (32) ने शनिवार रात को खुद कीटनाशक खाने से पहले अपनी तीनों बेटियों को भी वही कीटनाशक खिला दिया था. जिसके तुरंत बाद बाद रितिका (4) और कृष्णकुमारी (2) की मौत हो गई.  जबकि तीसरी बेटी की इलाज के दौरान मौत हुई. वहीं इसके कुछ देर बाद महिला की भी मौत हो गई.

SHO ने बताया बताया कि डॉक्टरों ने महिला और उसकी दो छोटी बेटियों को अस्पताल पहुंचने पर ही मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्पिता की मौत रविवार को हुई. मिश्रा ने बताया कि सबसे बड़ी लड़की ने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी मां ने बच्चों को कीटनाशक दिया था. साथ ही बच्ची ने पड़ोसियों को यह भी बताया था कि ज़हरीला पदार्थ खिलाने के बाद उसकी मां ने घर में रखे दस्तावेज़ों, कपड़ों, तस्वीरों और अनाज में आग लगा दी थी.

Advertisement

ससुराल वालों से अलग रहती थी महिला
मिश्रा ने कहा कि लड़की यह नहीं बता पाई कि उसकी मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया?  SHO ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एल्युमिनियम फॉस्फाइड का एक पैकेट बरामद किया है. शुरुआती जांच के अनुसार अनीता अपने बच्चों के साथ अपने ससुराल वालों से अलग रहती थी. उसका पति, जो एक ड्राइवर है, हैदराबाद गया हुआ था और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था.

पुलिस ने बताया कि वे महिला के रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रहे हैं और इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है. महिला के पति को भी सूचना दे दी गई है. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement