मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) आयोजित सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आया है. भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (PET), दस्तावेज परीक्षण और इंटरव्यू की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. यह प्रक्रिया 5 जून से 11 जून 2026 तक आयोजित होगी.
भर्ती परीक्षा कुल 500 पदों के लिए आयोजित की जा रही है. ऑनलाइन परीक्षा 29 अप्रैल 2026 तक प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, सागर और सीधी शहरों में कराई गई थी. परीक्षा का रिजल्ट 18 मई 2026 को जारी कर दिया गया था.
भोपाल और जबलपुर में होंगे टेस्ट
सफल उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा और इंटरव्यू दो शहरों में आयोजित किए जाएंगे.
भोपाल: लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद.
जबलपुर: परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी.
अभ्यर्थियों को तय तारीख पर ही उपस्थित होना होगा. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्र या तारीख में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा.
ऐसे डाउनलोड करें सूचना पत्र
सभी सफल उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें.
आधार कार्ड साथ लाना जरूरी
शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान आधार ई-केवाईसी सत्यापन किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा.
साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आधार नंबर लॉक न हो, वरना सत्यापन में परेशानी आ सकती है.
ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को सभी जरूरी मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लानी होगी.
जरूरी दस्तावेजों में सामान्यतः शामिल हो सकते हैं:-
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पहचान पत्र
अन्य जरूरी भर्ती दस्तावेज
उम्मीदवारों के लिए अहम सलाह
उम्मीदवार तय समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें और शारीरिक परीक्षा की तैयारी पूरी रखें. बोर्ड ने साफ किया है कि अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा.त होना अनिवार्य है.
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
कुल पद: 500 (सूबेदार एवं उप निरीक्षक)
ऑनलाइन परीक्षा तिथि: 29 अप्रैल 2026 तक.
परीक्षा परिणाम तिथि: 18 मई 2026.
अगला चरण: 05 जून से 11 जून 2026.