scorecardresearch
 

'पहले बॉयफ्रेंड को बुलाओ...',मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की की धमकी, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने प्रेमी को मौके पर बुलाया और शादी का भरोसा दिलाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा. घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी.

Advertisement
X
शादी की जिद में टावर पर चढ़ी लड़की की धमकी (Photo: itg)
शादी की जिद में टावर पर चढ़ी लड़की की धमकी (Photo: itg)

मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के सुठालिया नगर के बस स्टैंड स्थित मोबाइल टावर पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 साल की युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी.

'टावर से कूद जाऊंगी मैं'

युवती का कहना था कि यदि उसके प्रेमी को नहीं बुलाया गया तो वह टावर से कूद जाएगी. घटना की जानकारी लगते ही बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर युवती के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही. काफी देर तक मौके पर प्रेम प्रसंग का हाई वोल्टेड ड्रामा चलता रहा.

प्रेमी को मौके पर बुलाया तब उतरी नीचे

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, थाना प्रभारी और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने टावर पर चढ़ी युवती को समझाने की कोशिश की. इसके बाद युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया गया शादी करने का भरोसा दिया गया तब जाकर शाम करीब 7 बजे युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया.

Advertisement

शादी को तैयार नहीं लड़की के घरवाले

इसके बाद पुलिस युवती और उसके प्रेमी को थाने लेकर पहुंची, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. सुठालिया थाना प्रभारी अनिल रहोरिया ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. लड़की के परिजन लड़के से शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे, जिसके चलते युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी. थाना प्रभारी के अनुसार लड़के के परिजन शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन लड़की पक्ष अभी सहमत नहीं है. फिलहाल युवती और उसके परिजनों को थाने बुलाकर पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement