scorecardresearch
 

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 10 करोड़ की डिमांड, खरगोन पुलिस ने दबोचे गिरोह के 12 गुर्गे; व्यापारी के घर की थी फायरिंग

खरगोन पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर और साजिशकर्ता सहित अन्य की तलाश जारी है.

Advertisement
X
खरगोन पुलिस ने तोड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली करने वाला सिंडिकेट.(Photo:ITG)
खरगोन पुलिस ने तोड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली करने वाला सिंडिकेट.(Photo:ITG)

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की कसरावद पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल फिरौती कांड का खुलासा किया है. भीलगांव के व्यापारी सत्येंद्र राठौड़ और उनके पिता दिलीप राठौड़ से 10 करोड़ रुपये की मांग करने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने 'हैरी बॉक्सर' के नाम से धमकी दी थी और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था.

जांच में सामने आया कि आरोपी लोकेंद्र पंवार और सचिन पाटीदार का फरियादी दिलीप राठौड़ से रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था. बदला लेने और पैसे वसूलने के लिए उन्होंने संदीप प्रजापति के जरिए बिश्नोई गैंग के गुर्गे राजपाल सिंह चंद्रावत से संपर्क किया. राजपाल ने व्यापारी के घर फायरिंग करने और वीडियो बनाकर डराने की जिम्मेदारी ली.

दो बार नाकाम हुए, तीसरी बार में की फायरिंग
आरोपियों ने 11 मार्च को पहली बार फायरिंग की कोशिश की, लेकिन पिस्टल नहीं चली. इसके बाद 26 मार्च को शूटर अंशपाल, शिवा और रोहित ने दोबारा भीलगांव पहुंचकर फायरिंग की और उसका वीडियो बनाया.

यही वीडियो 17 मार्च को इंटरनेशनल नंबर से व्यापारी को भेजकर 10 करोड़ की मांग की गई और 'हाथगोला' फेंकने की धमकी दी गई.

राजपाल का 'डेंजरस' प्रोफाइल
गिरफ्तार आरोपी राजपाल सिंह चंद्रावत एक शातिर अपराधी है. उससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA भी पूछताछ कर चुकी है. राजपाल पर नांदेड़ में हत्या, दिल्ली के नरैना में अपहरण और लूट और स्पेशल सेल दिल्ली में आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हैं.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों से 3 कार और 1 पल्सर बाइक समेत 4 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा, 10 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस फिलहाल हैरी बॉक्सर, जावेद खान, रवि चौहान, राहुल बाबा, कुलदीप और संदीप प्रजापति की सरगर्मी से तलाश कर रही है. एसपी के अनुसार, इस गैंग के पकड़े जाने से इंदौर, भोपाल, महू और अशोकनगर में हुई समान घटनाओं के तार भी जुड़ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement