scorecardresearch
 

इंस्टा क्वीन पलक रजक सुसाइड केस: पति का आरोप- शादी के बाद भी था पत्नी का अफेयर; ननद का दावा- अश्लील वीडियो हैं मेरे पास

MP के ग्वालियर की मशहूर इंस्टा क्रिएटर पलक रजक सुसाइड केस में अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है. जहां एक तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अमित रजक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अमित और उसके परिवार ने पलक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
X
पलक रजक सुसाइड केस में विवादित मोड़.(Photo:ITG)
पलक रजक सुसाइड केस में विवादित मोड़.(Photo:ITG)

MP News: ग्वालियर में इंस्टा क्रिएटर पलक रजक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में आरोपी पति अमित रजक ने आरोप लगाया है कि पलक के शादी से पहले और शादी के बाद प्रेम संबंध थे. इसका उसके पास सबूत भी है. इसके साथ ही खुद को पलक की ननद बताने वाली लता नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि पलक गांजा और बीयर पीती थी. लता ने कहा कि उसके पास पलक के कई अश्लील वीडियो है जिन्हें बाद में वायरल करेगी.

दरअसल, शहर के मुरार इलाके स्थित सुरैया पुरा में रहने वाली इंस्टा क्रिएटर पलक रजक का शव 12 मई को फांसी पर लटका मिला था. पलक के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि दहेज में गाड़ी की मांग की गई थी, जब नहीं दी तो उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में शुरुआत में मर्ग किया था और पलक के पति अमित समेत सास मीरा और देवर आकाश पर एफआईआर दर्ज कर ली थी.

पुलिस ने शनिवार को पलक के पति अमित रजक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अमित ने मीडिया के कैमरों के सामने आकर जो दावे किए, उसने केस की दिशा ही बदल दी है.

क्या चरित्र हनन पर उतरा ससुराल पक्ष?

गिरफ्तारी के बाद अमित रजक ने मीडिया से बात करते हुए पलक के चरित्र पर सवाल खड़े किए. अमित का आरोप है कि पलक के शादी से पहले और शादी के बाद भी दूसरे पुरुषों के साथ संबंध थे. उसके पास इसके वीडियो सबूत के रूप में मौजूद हैं. 

Advertisement

अमित ने दावा किया कि जब पलक जान देने की कोशिश कर रही थी, तब उसने पलक के पिता को फोन किया था, लेकिन पिता ने कथित तौर पर कहा कि "मर रही है तो मर जाने दो." अमित ने पुलिस से पलक के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करने की मांग की है. 

ननद लता के गंभीर आरोप
खुद को पलक की ननद बताने वाली लता ने ससुराल पक्ष का बचाव करते हुए पलक पर नशे और हिंसक व्यवहार के आरोप लगाए: लता के अनुसार, पलक गांजा पीती थी, बियर पीती थी और लड़कों के साथ घूमती थी. 

आरोप है कि पलक पहले भी हाथ काट चुकी थी और मायके में भी एक बार फांसी लगाने की कोशिश की थी. लता ने कहा कि उनके पास पलक के कई आपत्तिजनक वीडियो हैं, जिन्हें वे समय आने पर वायरल करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि "औरतों के लिए बने कानूनों का गलत फायदा उठाया जा रहा है." 

इंफ्लुएंसर पलक रजक की संदिग्ध मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है.

क्या है पुलिस का पक्ष?

CSP अतुल सोनी ने इस मामले में बताया, पलक के मायके पक्ष ने बयान दिया था कि ससुराल वाले गाड़ी की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे. कथनों और शुरुआती जांच के आधार पर अमित (पति), मीरा (सास) और आकाश (देवर) के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. मुख्य आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी (सास और देवर) अभी फरार हैं. 

Advertisement

पलक रजक की सोशल मीडिया रील्स भी अब जांच का हिस्सा हैं, जिनमें उसने Panic Attack, Anxiety और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. मौत से 20 मिनट पहले पिता को किए गए फोन कॉल ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. देखें VIDEO:- 

पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और इंस्टाग्राम पर उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी. पुलिस को उसकी प्रोफाइल से कई ऐसी रील्स मिली हैं जो मानसिक तनाव की ओर इशारा करती हैं.

बीती 10 मई को पोस्ट की गई एक रील में पलक ने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था.

वहीं 24 अप्रैल को मैरिज एनिवर्सरी पर पोस्ट की गई रील में भी उसने दर्द और टूटती जिंदगी के भाव जाहिर किए थे. अब पुलिस इन सोशल मीडिया पोस्ट्स को तकनीकी साक्ष्य मानकर जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement