scorecardresearch
 

MP: चुनाव ड्यूटी से लौटे डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास में मिला शव

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 230 सीटों के लिए वोटिंग हुई. श्योपुर में चुनाव ड्यूटी से लौटे डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लोगों से पूछताछ भी की गई है.

Advertisement
X
डॉ. धर्मेंद्र (File Photo).
डॉ. धर्मेंद्र (File Photo).

मध्यप्रदेश के श्योपुर में बीती रात को विधानसभा चुनाव ड्यूटी करके लौटे एक डॉक्टर की उसके सरकारी अस्पताल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. डॉक्टर का शव उसके ही आवास में पलंग पर मिला. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. डॉक्टर की मौत कैसे और किन कारणों के चलते हुई है इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले में जांच शुरू कर दी गई है. 

इलेक्शन में लगी थी डॉ. धर्मेंद्र की ड्यूटी

दरअसल, मामला श्योपुर जिले के विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. यहां आयुष विभाग में पदस्थ डॉ. धर्मेंद्र खरे की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को अगरा सेक्टर में लगाई गई थी. दिनभर उन्होंने ड्यूटी की. शाम को वापस लौटकर अपने सरकारी आवास पर आराम करने चले गए.

सबसे पहले सफाईकर्मी ने देखा था शव

विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ राघवेंद्र कर्ण ने बताया कि डॉक्टर धर्मेंद्र की मौत की जानकारी तब हुई जब सफाईकर्मी रूम में सफाई करने पहुंचा था. उसने गेट खटखटाया तो धर्मेंद्र बाहर नहीं निकले. उसने काफी देर तर इंतजार किया. जब वह रूम में अंदर गया तो धर्मेंद्र को देखा. तब जाकर उसने हम लोगों को इसकी जानकारी दी थी. हम लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा गया तो धर्मेंद्र का शव पलंग पर पड़ा हुआ था. इसके बाद विजयपुर थाना पुलिस को बुलाया गया.

Advertisement

पुलिस कर रही घटना की जांच

मौके पर पहुंची विजयपुर थाना पुलिस ने तत्काल ही धर्मेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा. पुलिस का कहना है कि कमरे को सीज किया गया है. सबूत जुटाए गए हैं. डॉक्टर के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement