scorecardresearch
 

कत्ल के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर... पुलिस ने कहा- भागने की कोशिश कर रहा था

भोपाल में हत्या के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है. पुलिस जब उसे पकड़कर भोपाल ला रही थी, तब रातीबड़ के पास उसने भागने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से आसिफ बम घायल हो गया. इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
रविवार रात चाय कारोबारी की कर दी थी हत्या. (File Photo: ITG)
रविवार रात चाय कारोबारी की कर दी थी हत्या. (File Photo: ITG)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर होने का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस उसे पकड़कर शहर ला रही थी और उसने रास्ते में भागने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया.

आरोपी आसिफ उर्फ बम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उसे भोपाल ला रही थी. इसी दौरान रातीबड़ इलाके के पास उसने अचानक पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी.

पुलिस की गोली आसिफ के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया और घायल हालत में इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: संदीप गाडोली फेक एनकाउंटर केस में मुंबई सेशन कोर्ट का बड़ा फैसला, दस साल बाद सभी 8 आरोपी बरी

गौरतलब है कि आसिफ उर्फ बम पर हाल ही में एक सनसनीखेज हत्या का आरोप है. बीते रविवार की रात अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद के बाद उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 35 साल के चाय कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया था. इस हमले में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था.

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी. इसी क्रम में आसिफ को पकड़ा गया था. पुलिस उसे आगे की पूछताछ के लिए भोपाल ला रही थी, लेकिन रास्ते में उसने भागने की कोशिश की.

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. वहीं, इस शॉर्ट एनकाउंटर के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement