scorecardresearch
 

लाइफ और ट्रैवल के बीच की दुनिया है संदीप की नई बुक

ट्रैवल और लाइफ के बीच की दुनिया को किस तरह से जिया जा सकता है, यह लेखक संदीप भुटोरिया की नई बुक से पता चल सकता हैं.

Advertisement
X
संदीप भुटोरिया
संदीप भुटोरिया

संदीप भुटोरिया द्वारा लिखी उनकी दूसरी बुक एक जीवंत और आकर्षक travelogue पर बेस्ड है. बुक में संदीप ने बड़े ही सरल ढंग से लाइफ और ट्रैवल के बीच की दुनिया को इस अंदाज में पेश किया है कि हर कोई इसे एक बार पढ़ने के बारे में सोचेगा जरुर. लाइफ अपने आप में एक असाधारण यात्रा है, लेकिन बाहरी दुनिया की यात्रा इससे ज्यादा रंगीन, अनूठी और अंदर की दुनिया की तुलना से कहीं ज्यादा मुश्किल भरी और चुनौतीपूर्ण है.

हम सब हमेशा एक जगह से दूसरे जगह पर ट्रैवल करते रहते हैं लेकिन केवल ट्रैवल करते रहना और अंतदृष्टि और पूरे मन के साथ ट्रैवल करना यह दो अलग चीजे हैं.


पिछले पंद्रह वर्षों से आपबीती जगबीती कॉलम के लिए विदेश की यात्रा कर रहे संदीप भुटोरिया ने 'My Life My Travels' किताब में अपनी यात्रा के बारे में कुछ शार्ट स्टोरिज का जिक्र किया है. जब भी वह किसी नए देश या शहर में ट्रैवल करते हैं तो वह अपने देश के लोगों के साथ अपनी जीवन शैली, सभ्यता, यहां की परंपराओं और अनुशासन की तुलना वहां के लोगों के साथ करने का प्रयास करते हैं.

Advertisement

यह बुक अपनी विदेशी यात्रा के उपाख्यानों का संकलन है. इस बुक में आपको बहुत सारी ऐसी चीजें पता चलेंगी जो बहुत कम लोगों को पता होगा जैसे कि अर्जेंटीना का कोलकता के साथ और बंग्ला के साथ एक बहुत खास इतिहास रहा है.


'My Life My Travels' के लेखक संदीप भुटोरिया ने अपने लाइफ के कभी न भूल पाने वाले उस अनुभव के बारे में भी बुक में शेयर करा है. कैसे वो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की बिल्डिंग से महज़ थोड़ी ही दुरी पर थे जब 9/11 का अटैक हुआ था.

इस किताब को जब सभी लोग पढेंगे तो आप सभी को एक अलग ही तरह का एहसास होगा और आपको लगेगा जैसे ये आप की खुद की ट्रेवल बेस्ड कहानी है.

पुस्तक - My Life My Travels
लेखक - संदीप भूटोरिया
प्रकाशक - वानी प्रकाशन
मूल्य - 398 रुपये


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement