scorecardresearch
 

मॉर्निंग सिकनेस से हैं परेशान तो, ये उपाय रहेंगे फायदेमंद

प्रेग्नेंसी के ज्यादातर मामलों में ये लक्षण शुरुआती तीसरे और चौथे महीने में नजर आते हैं लेकिन कुछ महिलाओं को पूरे नौ महीने तक इस समस्या का सामना करना पड़ता है.

Advertisement
X
मॉर्निंग सिकनेस
मॉर्निंग सिकनेस

प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस होना बहुत ही सामान्य बात है. इस दौरान उल्टी आना, चक्कर आना, भूख नहीं लगना जैसी प्रॉब्लम हो जाती हैं. सुबह कुछ देर के लिए ये प्रॉब्लम होना नॉर्मल है लेकिन आपको दिनभर ऐसा ही लगे तो ये चिंता की बात हो सकती है.

प्रेग्नेंसी के ज्यादातर मामलों में ये लक्षण शुरुआती तीसरे और चौथे महीने में नजर आते हैं लेकिन कुछ महिलाओं को पूरे नौ महीने तक इस समस्या का सामना करना पड़ता है.

यूं तो मॉर्निंग सिकनेस कोई बीमारी नहीं है लेकिन इसे लेकर बहुत अधिक लापरवाही दिखाना खतरनाक भी हो सकता है. प्रेग्नेंसी में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और मॉर्निंग सिकनेस उसी बदलाव के कारण होती है. मॉर्निंग सिकनेस अगर लंबे समय तक बनी रहती है तो इसका बुरा असर बच्चे पर भी पड़ सकता है.

Advertisement

मॉर्निंग सिकनेस दूर करने के उपाय:

- सुबह बिस्तर से उठकर घर में ही कुछ कदम जरूर चलें.

- खाली पेट रहना खतरनाक हो सकता है. तो सुबह उठकर पहले कुछ खाएं फिर कोई काम करें.

- सुबह उठकर ऑर्गेनिक टी लें. इससे एनर्जी मिलेगी.

- अपनी डाइट में बहुत अधिक तली और भुनी चीजों को लेने से बचें.

- शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी नहीं होने दें.

कई बार दवाइयां लेना शुरू कर देती हैं. लेकिन ऐसा करना गलत है. प्रेग्नेंसी में किसी भी दवा के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें वरना इसका बुरा असर बच्चे पर भी हो सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement