scorecardresearch
 

आजमाएं ये टिप्स और इस सावन छोड़े फर्नीचर की चिंता

बरसात के दिनों में घर के फर्नीचर्स को बचाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसे फॉलो करते ही आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी.

Advertisement
X
घर के फर्नीचर्स का ख्याल रखने के टिप्स
घर के फर्नीचर्स का ख्याल रखने के टिप्स

चैत की तपती धूप के बाद सावन की झमझमाती बारिश का इंतजार तो सब को होता है. बादल के पहली गरज के साथ ही होठों पे मुस्कान छा जाती है. लेकिन उसी वक़्त घर की महिलाओं को एक चिंता सताने लग जाती है. चिंता घर की दीवारों और लकड़ी के फर्नीचर्स की. फिर से बारिश आएगी. दीवारों की पेंट पपड़ी में बदल जाएगी. घर के फर्नीचर्स में कीड़े लगने लग जाएंगे. लकड़ियां फूलने लग जाएंगी और न जाने क्या-क्या. पर इस साल की सावन में आप महिलाएं भी बारिश की बूंदों का मज़ा ले सकती हैं. घर के फर्नीचर्स को बचाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसे फॉलो करते ही आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी.

1.सारे फर्नीचर्स को घर के ऐसे एरिया में शिफ्ट कर दे जहां बारिश की बूंदें उन तक न पहुंच सके.

Advertisement

2.समय-समय पर लकड़ी का दरवाज़ा हो या खिड़की उन पर ऑइलिंग करते रहे. जैसे हमारी त्वचा को ऑइल की ज़रुरत होती है वैसे  ही इन फर्नीचर्स को भी.

3.घर की नमी को कंट्रोल में रखने के लिए आप सूखे नीम के पत्ते का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं. साथ ही आप ह्यूमीडिफायर  का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

4.बारिश के वक़्त फर्नीचर्स को दीवारों से दूर रखें. डैम लगने के कारण फर्नीचर्स ख़राब हो सकती हैं.

5. मॉनसून में फर्नीचर्स को पॅालिश या पेंट न करवाएं. मौसम में नमी होने की वजह से आपकी मेहनत बर्बाद हो सकती है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement