scorecardresearch
 

पति के सामने न्‍यूड होने से पत्नियों को परहेज

अगर आप एक महिला हैं और आप अपने पार्टनर के सामने कपड़े उतारने में सहज महसूस नहीं करती हैं, तो फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं क्‍योंकि आप ऐसी अकेली नहीं हैं.

Advertisement
X

अगर आप एक महिला हैं और आप अपने उतारने में सहज महसूस नहीं करती हैं, तो फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं क्‍योंकि आप ऐसी अकेली नहीं हैं.

एक सर्वे से पता चला है कि 6 में से 1 ने एक साल से भी ज्‍यादा वक्‍त तक अपने पति को खुद को नग्‍न अवस्‍था में नहीं देखने दिया.

शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन की करीब 1,902 महिलाओं से सवाल-जवाब किए. जो महिलाएं शादीशुदा थीं उनसे पूछा गया कि उन्‍होंने आखिरी बार अपने पति को कब उन्‍हें न्‍यूड देखने की इजाजत दी थी.

सर्वे में शामिल किया कि पिछले 12 महीनों के दौरान या इससे भी ज्‍यादा वक्‍त से उन्‍होंने एक बार भी अपने पार्टनर के सामने कपड़े नहीं उतारे हैं.

लगभग आधी महिलाओं ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्‍योंकि वे अपने फिगर और अपीयरेंस को लेकर असुरक्षित महसूस करती हैं, जबकि हर तीसरी महिला ने इसके लिए सेक्‍स ड्राइव में आई कमी को जिम्‍मेदार ठहराया.

लगभग 40 फीसदी ने कहा कि इससे उनका रिश्‍ता प्रभावित हुआ है और 36 फीसदी ने माना कि लगातार खुद को ढके रखने की कोशिश के चलते पति के साथ उनका झगड़ा होता है.

Advertisement

इस पोल को आयोजित करवाने वाली UKMedix.com की सारा बैले का कहना है, 'महिलाओं की सेक्‍स लाइफ के लिए शारीरिक आत्‍मविश्‍वास बेहद जरूरी है और ऐसा लगता है कि इसमें कमी आ रही है, जिससे दिक्‍कतें बढ़ रही हैं.'

उन्‍होंने बताया, 'ज्‍यादातर महिलाओं का कहना है कि उन्‍होंने शादी के 12 महीनों या इससे भी ज्‍यादा समय तक अपने पति को खुद को न्‍यूड नहीं देखना दिया.'

सारा ने कहा, 'महिलाओं को ये याद रखना चाहिए कि हो सकता है कि उन्‍हें अपनी बॉडी पसंद ना हो, लेकिन उनके पार्टनर उसे पसंद कर सकते हैं. और सिर्फ लुक्‍स में आत्‍मविश्‍वास की कमी के चलते किसी रिश्‍ते की कुर्बानी नहीं दी जा सकती.'

Advertisement
Advertisement