scorecardresearch
 

पहली डेट पर पार्टनर को किया 'किस' तो...

अगर आपको लगता है कि हर डेट फिल्मों की तरह रंगीन और खुश्बूदार होती है तो आपको बता दें कि ये आपकी गलतफहमी है.

Advertisement
X
डेटिंग टिप्स
डेटिंग टिप्स

अगर आपको लगता है कि हर डेट फिल्मों की तरह रंगीन और खुश्बूदार होती है तो आपको बता दें कि ये आपकी गलतफहमी है. एक ओर जहां फिल्मों में सबकुछ बेहतरीन और रंगीन होता है वहीं हाल में हुए एक सर्वे से ये साबित होता है कि जरूरी नहीं कि आपकी पहली डेट अच्छी ही हो. ऐसा भी हो सकता है कि पहली ही डेट पर आपको कुछ ऐसे अनुभव हो जाएं जिनके बाद आपके लिए डेट शब्द के मायने ही बदल जाएं.

यूं तो भारत में पहली डेट पर ही किस करना बहुत सामान्य बात नहीं है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि धीरे-धीरे ही सही पर ये चलन बढ़ता जा रहा है कि किस करना प्रेम जताने का एक तरीका है.

पर क्या आप यकीन करेंगे कि पहली डेट पर किस करने करने वाले ज्यादातर लोगों को काफी बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा. उन्हें सामने वाले के मुंह से सिगरेट के धुंए की तेज गंध का सामना करना पड़ा.

एक ओरल हाइजीन कंपनी द्वारा कराए गए सर्वे में ये बात सामने आई है कि पहली डेट पर करीब 52 प्रतिशत लोग इसलिए किस करने से पीछे हट गए क्योंकि उन्हें सामने वाले के मुंह से सिगरेट की बदबू आ रही थी.

वहीं 27 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिनके मुंह से लहसुन की दुर्गंध आ रही थी. जबकि 12 फीसदी लोगों को किस करने का सही तरीका ही नहीं पता था. ओरल हेल्थ कंपनी डेनटेक द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार करीब 87 फीसदी मर्द

Advertisement

हालांकि महिलाओं के संदर्भ में ये आंकड़े काफी कम और मर्दों को निराश करने वाले हैं. सर्वे में पाया गया है कि केवल 37 फीसदी महिलाएं ही पहली डेट पर टंग किस करने की बात सोचती हैं.

Advertisement
Advertisement