अपने महबूब या महबूबा के साथ समय बिताने के दौरान स्मार्टफोन से चिपकने के नतीजे उससे कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं जितने का आप शायद अनुमान लगाते हों. एक अध्ययन से पता चला है कि यह हरकत रोमांटिक रिश्तों को तबाह कर सकती है. यही नहीं, ये अवसाद का शिकार भी बना सकती है.
अमेरिका के टेक्सस के बेयलर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेम्ल रॉबर्ट इस शोध का हिस्सा रहे हैं. उनका कहना है, 'जब आप इसके नतीजों के बारे में सोचते हैं तो पाते हैं कि यह चौंका देने वाला है.'
उन्होंने कहा, 'स्मार्टफोन जैसी आम सी दिखने वाली चीज
इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 'फबिंग' यानी 'पार्टनर फोन स्नबिंग' का 453 वयस्कों पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया. फबिंग का अर्थ बताया गया है कि किस हद तक सेलफोन की तरफ आकर्षित होते हैं या इस्तेमाल करते हैं.
रॉबर्ट ने बताया, 'अध्ययन में हमने पाया कि जब किसी को लगता है कि उसका साथी उसे 'फब्ड' (उसकी अनदेखी कर सेलफोन से चिपकना) कर रहा है तो इससे विवाद पैदा होता है और रिश्तों में संतुष्टि का स्तर घट जाता है.'
शोध के नतीजों में पता चला कि 46.3 फीसदी ने पाया कि उनके साथी ने उन्हें 'फब्ड' किया है. 22.6 फीसदी ने कहा कि इसकी वजह से झगड़ा हुआ, जबकि 36.6 फीसदी ने कहा कि इससे उनमें अवसाद पैदा हुआ.
यह शोध 'कंप्यूटर्स इन ह्यूमन बिहेवियर' में प्रकाशित हुआ है.