scorecardresearch
 

Tips To Remove Towel Bad Smell: तौलिया धोने के बाद भी आती है बदबू? ये छोटी-छोटी गलतियां बनाती हैं बदबूदार

Tips To Remove Towel Bad Smell: अगर तौलिया धोने के बाद भी उसमें से सीलन या बदबू आती है, तो इसकी वजह सिर्फ पुराना तौलिया नहीं बल्कि आपकी कुछ आम गलतियां भी हो सकती हैं. लोग तौलिया धोने में कुछ गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से इनकी बदबू नहीं जाती है.

Advertisement
X
धुले तौलिए को पूरी तरह से सुखाना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)
धुले तौलिए को पूरी तरह से सुखाना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)

गर्मियां हो या बरसात का मौसम अक्सर ये देखने को मिलता है कि तौलिए में से बदबू आने लगती है. बदबू की वजह से लोग तौलियों को धो देते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बदबू की समस्या परेशान करती है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि वॉशिंग मशीन से निकला तौलिया बिल्कुल साफ और खुशबूदार लगता है, लेकिन जैसे ही उसे इस्तेमाल करते हैं उसमें से सीलन जैसी बदबू आने लगती है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं.

लोग इसकी वजह तौलिए का पुराना होना मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नही है. समस्या तौलिए में नहीं बल्कि उसे धोने और सुखाने के तरीके में होती है. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

तौलिए में क्यों जल्दी-जल्दी आती है बदबू?
तौलिए का इस्तेमाल लोग पानी और पसीना पोछते हैं. ऐसे में तौलिए को ऐसे फैब्रिक से बनाया जाता है, जो पानी से लेकर पसीना तक सोख ले. यही उसमें से बदबू आने का कारण भी बनती है. नहाने के बाद तौलिए में नमी, शरीर का तेल और डेड स्किन सेल्स रह जाते हैं. अगर तौलिया पूरी तरह सूख नहीं पाता, तो उसमें बैक्टीरिया और फफूंदी पनपने लगते हैं. यही बाद में बदबू की वजह बनते हैं.

ज्यादा डिटर्जेंट भी कर सकता है नुकसान
अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा डिटर्जेंट पाउडर डालने से तौलिया ज्यादा साफ होगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है. जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट तौलिए के रेशों में जमा हो जाता है. इसी तरह फैब्रिक सॉफ्टनर भी तौलिए पर एक लेयर बना देता है, जिससे उसमें नमी, गंदगी और बैक्टीरिया फंसने लगते हैं. नतीजतन तौलिए को धोने के बाद भी बदबू नहीं जाती है.

Advertisement

धोते समय लोग करते हैं गलतियां
तौलिए को धोते वक्त लोग अनजाने में कई गलतियां भी करते, जिनका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है. इसमें से सबसे पहली गलती तौलिए को बाकी कपड़ों के साथ धोना होता है. अगर वॉशिंग मशीन में बहुत सारे कपड़े एक साथ भर दिए जाएं, तो तौलिया ठीक से साफ नहीं हो पाता है. 

इसके अलावा बहुत ठंडे पानी में धोना या धुले हुए तौलिए को घंटों मशीन में ही पड़ा रहने देना भी बदबू की वजह बनता है. तौलिया धोने के बाद उसे तुरंत सुखाने के लिए डाल देना चाहिए और पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखना चाहिए.

कहीं आपकी वॉशिंग मशीन तो जिम्मेदार नहीं?
अगर हर बार धुलने के बाद भी तौलिए से अजीब सी बदबू आती है, तो कई बार दिक्कत आपकी वॉशिंग मशीन में भी हो सकती है. खासकर फ्रंट लोड मशीनों में दरवाजे की रबर, डिटर्जेंट ट्रे और अंदरूनी हिस्सों में नमी जमा होने से फफूंदी बन सकती है. ऐसे में उसकी बदबू कपड़ों और तौलियों तक पहुंच जाती है. इसलिए समय-समय पर वॉशिंग मशीन की सफाई करना भी जरूरी है.

तौलिया हमेशा फ्रेश रखने के आसान टिप्स

  1. तौलिए को हर बार इस्तेमाल करने के बाद उसे अच्छी तरह फैलाकर सुखाना जरूरी है.
  2. जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल न करें.
  3. तौलिए को नियमित रूप से धोएं.
  4. धोने के बाद तुरंत ड्रायर या धूप में सुखाएं.
  5. अलमारी में रखने से पहले ये देख लें कि तौलिया पूरी तरह सूख चुका हो.
  6. अगर तौलिया गीला होने पर बदबू देने लगे, तो समझ जाएं कि उसमें बैक्टीरिया या गंदगी जमा हो चुकी है और उसे अच्छी तरह डीप क्लीन करने की जरूरत है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement