Weight Loss transformation story: आज के समय में हर दूसरे इंसान का पेट निकला हुआ है. समय के साथ गलत खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल ओवरवेट होने के सबसे बड़े जिम्मेदार हैं. आज के समय में मोटापा को सिर्फ एक बीमारी नहीं माना जा सकता ये एक लाइफस्टाइल डिजीज है जो कई बीमारियों को जन्म देती है. ब्रिटेन के रहने वाले पॉल एम्स की कहानी कुछ ऐसी ही है. एक समय था जब पॉल का वजन इतना बढ़ गया था कि वह अपने घर की चार दीवारी में कैद होकर रह गए थे. 350 किलो से ज्यादा वजन के साथ उनका जीना काफी मुश्किल हो गया था लेकिन अब उन्होंने मेहनत और सही डॉक्टरी सलाह से 230 किलो वजन कम कर लिया है. पॉल की यह वेट लॉस जर्नी उन लाखों लोगों के लिए काम आ सकती है जो मोटापे से जूझ रहे हैं.
पॉल एम्स ने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लािफ में एक समय ऐसा आया कि उनका वजन बढ़कर करीब 350 किलो हो गया था. इस भारी-भरकम शरीर की वजह से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ, जोड़ों में दर्द और चलने-फिरने में भारी परेशानी होने लगी थी.
उस समय उन्हें ऐसा लगता था कि शायद वह अब कभी सामान्य जिंदगी नहीं जी पाएंगे. उनकी हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों ने भी उन्हें चेतावनी दे चुके थे.
पॉल ने वजन कम करने की काफी सारी कोशिशें कीं लेकिन सारी नाकाम रही थीं. उन्होंने ये भी माना था कि वो रातों-रात रिजल्ट चाहते थे इसलिए उन्होंने बिना किसी के गाइडेंस में क्रैश डाइट फॉलो की थी. इससे उनकी स्थिति और खतरनाक हो गई थी. वह इमोशनल ईटिंग (तनाव में ज्यादा खाना) के शिकार थे, जिससे वजन घटने के बजाय बढ़ता चला गया था.
पॉल को जब लगा कि कोई भी वेट लॉस तरीके काम नहीं कर रहे हैं तब उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली. इससे उन्हें वेट लॉस इंजेक्शन और मेडिकल सपोर्ट मिला जिससे सही देखरेख में उनका वजन कम हुआ. हालांकि, पॉल का कहना है कि सिर्फ दवाइयों से काम नहीं चलता. उन्होंने अपनी डाइट को पूरी तरह बदला और कैलोरी इनटेक पर कंट्रोल रखा. उन्होंने धीरे-धीरे फिजिकल एक्टिविटी शुरू की, जिसने उनके मेटाबॉलिज्म को सुधारा.
230 किलो वजन घटाने के बाद पॉल की तस्वीरें देखकर कोई यकीन नहीं कर पाता कि यह वही शख्स है. अब वह न सिर्फ फिट महसूस करते हैं बल्कि उनकी कई बीमारियां भी दूर हो गई हैं.
पॉल कहते हैं कि यह जर्नी सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक मजबूती का भी था. पॉल का कहना है कि वजन घटाना कोई रेस नहीं है, बल्कि यह खुद को बेहतर बनाने की एक निरंतर प्रक्रिया है.
(Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.)