scorecardresearch
 

Snake Proof House Tips: गर्मी से बचने घरों में घुस रहे जहरीले सांप! आसपास दिखें तो इन 5 तरीकों से खुद को बचाएं

बढ़ती गर्मी में सांप अक्सर शहरी इलाकों की ओर रुख कर लेते हैं क्योंकि वहां उन्हें छिपने के लिए ठंडे स्थान मिल जाते हैं. इस बीच कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया था और घर के भीतर सांप घुसने से रोकने को लेकर गाइडलाइन जारी की है.

Advertisement
X
घर में सांपों की एंट्री रोकने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं. (Photo: ITG)
घर में सांपों की एंट्री रोकने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं. (Photo: ITG)

Snake proofing house safety alert: भीषण गर्मी का कहर न केवल इंसानों पर बल्कि रेंगने वाले जीवों पर भी साफ दिख रहा है. कुछ समय पहले केरल में सांपों के घर के अंदर घुसने और लोगों को काटने की घटनाओं में काफी बढ़त देखी गई थी और उसके कारण कुछ लोगों की मौत भी हुई थी. इसके बाद केरल के स्वास्थ्य विभाग ने जनता के लिए एक विशेष पब्लिक अलर्ट जारी किया था. विशेषज्ञों का मानना है कि बाहर का तापमान बढ़ने के कारण सांप ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों और घरों का रुख कर रहे हैं. ऐसे में उनसे बचने के लिए कुछ तरीके अपनाने से आप सुरक्षित रह सकते हैं.

कूड़ा-कचरा जमा न करें

स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गाइडलाइन में सबसे पहले सफाई पर जोर दिया था. डिपार्टमेंट का कहना था कि घरों के आसपास झाड़ियां, घास और फालतू सामान (जैसे लकड़ी का ढेर या नारियल के छिलके) जमा न होने दें. ये जगहें सांपों के छिपने के लिए सबसे सुरक्षित होती हैं.

यदि आपके घर के आसपास बिल या छेद हैं तो उन्हें तुरंत सीमेंट से भर दें. दरवाजों और खिड़कियों के नीचे की खाली जगह को भी बंद रखें ताकि रात के समय कोई रेंगने वाला जीव अंदर न आ सके.

फर्श पर सोने से बचें

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी थी कि वे जमीन पर सोने से बचें. रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना भी एक एक्स्ट्रा लेयर जोड़ देता है. इसके अलावा रात के समय यदि आपको किसी काम से घर से बाहर निकलना हो तो हमेशा टॉर्च लेकर चलें और ऐसे जूते पहनें जो पैरों को पूरी तरह ढक सकें.

वहीं जूतों, हेलमेट या बाहर रखे बैग को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह झाड़ लें क्योंकि सांप अक्सर इनमें छिपकर बैठ जाते हैं.

Advertisement

सांप काटने पर क्या करें?

डिपार्टमेंट ने साफ किया है कि सांप काटने की स्थिति में मरीज को पैदल न चलने दें और उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं. सांप को पकड़ने या पहचानने में वक्त बर्बाद करने के बजाय प्राइमरी ट्रीटमेंट और डॉक्टर की सलाह पर ध्यान दें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement