How To Reuse Broken Glass: घर में जब भी शीशा, कांच का गिलास, बोतल या सजावटी सामान टूट जाए तो हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टूटा कांच भी बेकार नहीं होता है, बल्कि आप उससे कई तरह से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. हर टूटी चीज बेकार नहीं होती है, बस हमें उनका इस्तेमाल करना आना चाहिए. घर में आप टूटे शीशे के टुकड़ों से कई चीजें बना सकते हैं, जो आपके काफी पैसे भी बचा देंगे.
घर को सजाने के लिए लोग बाजार से महंगे-महंगे डेकोरेटिव आइटम्स खरीदकर लाते हैं और अगर आपको भी अपने घर पर यूनिक चीजें सजाने का शौक है तो आप टूटे शीशे से कई तरह के डेकोरेटिव पीस बना सकते हैं, जिन्हें देखकर आपके घर पर आने वाले मेहमान भी खुद को आपके घर की तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे.
इसलिए जब भी घर में कोई शीशा टूटे तो उसके टुकड़ों को बिल्कुल भी न फेंके, क्योंकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामान की मदद से आप अपने घर और गार्डन की सजावट को नया अंदाज दे सकते हैं. हालांकि, इन सभी DIY प्रोजेक्ट्स के दौरान मोटे दस्ताने पहनना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. आइए आपको टूटे कांच के टुकड़ों को रीयूज करने के बेहतरीन और शानदार तरीके बताते हैं, जिन्हे जानकर आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आजतक आपको इन तरीकों के बारे में क्यों नहीं पता था.
रंग-बिरंगा सन कैचर बनाएं
अगर आपके पास अलग-अलग रंगों के कांच के टुकड़े हैं, तो उनसे सुंदर सन कैचर बनाया जा सकता है. इन्हें किसी पुराने फोटो फ्रेम के शीशे पर गोंद की मदद से चिपकाकर मोजेक डिजाइन तैयार करें. जब धूप इन पर पड़ेगी, तो खिड़की या बालकनी रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठेगी.
गार्डन के लिए मोजेक स्टेपिंग स्टोन
गार्डन की पगडंडी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए सीमेंट के स्टेपिंग स्टोन पर टूटे हुए कांच के टुकड़ों से डिजाइन बनाएं. गीले सीमेंट पर कांच को सावधानी से लगाएं और पूरी तरह सूखने दें. ध्यान रखें कि कोई नुकीला हिस्सा बाहर न निकला हो, क्योंकि इससे किसी को चोट लग सकती है.
खूबसूरत मोजेक ट्रे तैयार करें
पुरानी लकड़ी या धातु की ट्रे को नया लुक देने के लिए उसके अंदर कांच के टुकड़ों से मनचाहा पैटर्न बनाएं. सूखने के बाद ग्राउट भर दें और अतिरिक्त हिस्सा साफ कर लें. यह ट्रे घर की सजावट के साथ-साथ गिफ्ट देने के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है.
बर्डहाउस को दें नया अंदाज
अगर आपके घर में लकड़ी का छोटा बर्डहाउस है, तो उसे कलरफुल कांच या टूटे हुए सिरेमिक के टुकड़ों से सजाएं. इससे बर्डहाउस न सिर्फ सुंदर दिखेगा, बल्कि आपके गार्डन की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी.
टेबल टॉप को बनाएं स्टाइलिश
पुरानी साइड टेबल या सेंटर टेबल पर टूटे हुए कांच से मोजेक डिजाइन बनाकर उसे नया लुक दिया जा सकता है. ऊपर से रेजिन की परत लगाने पर सतह मजबूत और चमकदार बन जाती है.
गमलों को करें डेकोरेट
घर की छतों पर रखे मिट्टी के गमलों पर कलरफुल कांच के टुकड़े चिपकाकर उन्हें डिजाइनर लुक दें. आप एक ही रंग का थीम चुन सकते हैं या अलग-अलग रंगों से यूनिक पैटर्न तैयार कर सकते हैं. इससे आपके गमले भी अच्छे लगते हैं और छत की खूबसूरती भी बढ़ जाती है.
वास और प्लांटर में करें इस्तेमाल
अगर कांच के टुकड़े बड़े हैं, तो उन्हें सावधानी से छोटे-छोटे टुकड़ों में बदलकर फूलदान और प्लांटर के ऊपर सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे पौधों और फूलों की सुंदरता और भी बढ़ जाती है.
क्रश्ड ग्लास आर्ट बनाएं
टूटे हुए कांच को छोटे-छोटे टुकड़ों में बदलकर कैनवास पर शानदार आर्टवर्क तैयार किया जा सकता है. पहले कैनवास पर अपनी पसंद का रंग करें, फिर गोंद या रेजिन से डिजाइन बनाकर उस पर क्रश्ड ग्लास छिड़क दें. तैयार होने के बाद यह दीवार की खूबसूरती में चार चांद जोड़ सकता है.
इन बातों का ध्यान रखें