scorecardresearch
 

How to make Instant shikanji: बिना चीनी घर पर बनाएं मीठी-मीठी शिकंजी, मिलेगा बिलकुल बाजार वाला स्वाद

गर्मियों की तपिश और लू से बचने के लिए शिकंजी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है. यह न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखती है बल्कि पाचन को सुधारने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करती है. यहां हम आपको इसकी इंस्टैंट रेसिपी और फायदे बता रहे हैं.

Advertisement
X
गर्मियों में इस ट्रिक से बनाएं शिकंजी (Photo: ITG)
गर्मियों में इस ट्रिक से बनाएं शिकंजी (Photo: ITG)

भीषण गर्मी और तपते सूरज के बीच शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए नींबू की शिकंजी बेहद फायदेमंद ड्रिंक होती है. यह न केवल प्यास बुझाती है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन C, पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को तुरंत हाइड्रेट कर एनर्जी लेवल को बढ़ा देते हैं.

इतना ही नहीं शिकंजी लू से बचाने और पाचन में भी काफी असरदार होती है. गर्मियों में बाजार में भी जगह-जगह शिकंजी मिलती है. लेकिन घर में इसे बनाकर पीना ज्यादा अच्छा है. यहां हम आपको बिलकुल बाजार जैसी ठंडी-ठंडी और मसालेदार शिकंजी बनाने का तरीका बता रहे हैं. 

गर्मी में शिकंजी पीने के फायदे
शिकंजी में मौजूद विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को लू से बचाते हैं.

शिकंजी में काला नमक और जीरा गैस जाता है जो अपच की समस्या को दूर रखने में मददगा होता है.

ये इंस्टेंट एनर्जी देती है क्योंकि इसमें मिश्री या चीनी और नींबू होता है जो शरीर में ताजगी भरता है.

शिकंजी बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
2 गिलास ठंडा पानी या सोडा

2 बड़े नींबू का रस

4 चम्मच मिश्री या चीनी (स्वादानुसार)

1/2 चम्मच काला नमक

Advertisement

1/2 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर

ताजी पुदीने की पत्तियां

बर्फ के टुकड़े

बाजार जैसी शिकंजी बनाने का तरीका
एक जग में ठंडा पानी लें और उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह घोल लें.

अब इसमें नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाएं.

गिलास में बर्फ के टुकड़े और कुछ पुदीने की पत्तियां डालें.

तैयार शिकंजी को गिलास में डालें और ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क कर सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement