scorecardresearch
 

साकिब सैफी ने कनिका को गोद में उठाकर किया धमाकेदार डांस, वेडिंग रिसेप्शन में मचाया धमाल, VIDEO

मशहूर यूट्यूबर साकिब सैफी और कनिका शर्मा ने धर्म की दीवारें तोड़कर शादी रचाई है. हिंदू रीति-रिवाजों और निकाह के बाद रिसेप्शन में साकिब ने पत्नी कनिका को गोद में उठाकर धमाकेदार डांस किया. दोनों के रिसेप्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
कनिका शर्मा और साकिब सैफी ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए रिसेप्शन होस्ट किया.  (Photo: ITG)
कनिका शर्मा और साकिब सैफी ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए रिसेप्शन होस्ट किया. (Photo: ITG)

यूट्यूब और कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में मशहूर जोड़ी साकिब सैफी और कनिका शर्मा ने धर्म की बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने प्यार को आखिरकार हासिल कर लिया है. दोनों ने हाल ही में अपने अलग-अलग धर्मों का सम्मान करते हुए पहले हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए और फिर निकाह पढ़ा. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

दोनों की शादी की तस्वीरों की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब, उनके वेडिंग रिसेप्शन के वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं, जिसमें साकिब को पत्नी कनिका को गोद में उठाकर धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है. वहीं एक अन्य वीडियो में दोनों को रोमांटिक अंदाज में डांस करते देखा जा रहा है.

गोद में उठाकर किया धमाकेदार डांस
साकिब और कनिका के रिसेप्शन की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें से एक वीडियो में, साकिब और कनिका सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' के मशहूर गाने 'चल प्यार करेगी' पर डांस कर रहे हैं. गाने की मस्ती में डूबकर, साकिब अचानक कनिका को अपनी गोद में उठा लेते हैं और फिर दोनों साथ मिलकर जबरदस्त डांस करते हैं. उनकी केमिस्ट्री  देखने लायक है, जिससे वहां मौजूद मेहमान तालियां बजाने पर मजबूर हो गए.  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 



तेरे हवाले पर रोमांटिक पल
एक अन्य वायरल वीडियो में, साकिब और कनिका को आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के रोमांटिक गाने 'तेरे हवाले' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में दोनों रोमांटिक और इमोशनल नजर आए. एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए उनका ये डांस लोगों को उनकी मोहब्बत की गवाही दे रहा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

---- समाप्त ----



रिसेप्शन में दिखा रॉयल लुक
वेडिंग रिसेप्शन में, कनिका और साकिब ने अपने खास लुक्स से भी सबका ध्यान खींचा. कनिका को रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत मैरून रंग के लहंगे में नई-नेवली दुल्हन की तरह सजे देखा गया. उन्होंने अपने लुक को हैवी जूलरी और शानदार मेकअप के साथ कंप्लीट किया. जबकि साकिब को काले रंग के थ्री-पीस सूट में डैशिंग अवतार में देखा गया. दोनों की जोड़ी एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थी और उनके फैंस ने उनके लुक्स की भी काफी तारीफ की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement