scorecardresearch
 

How to Make Lauki Rice: दाल-सब्जी से हो गए बोर? गर्मियों के लंच में बनाएं चटपटे लौकी राइस, बॉडी को मिलेगी ठंडक

गर्मियों में जब चटपटा और भारी खाना खाने का मन न करे तो लौकी राइस एक बेहतरीन विकल्प है. यह न केवल शरीर को अंदर से ठंडा रखती है बल्कि पचाने में भी बेहद हल्की होती है. लेकिन लौकी को देख अक्सर लोग मुंह बनाते हैं ऐसे में आपके लिए लौकी राइस एक बेहतरीन रेसिपी हो सकती है.

Advertisement
X
Lemon rice is a quick and delicious dish to prepare. (Photo- Adobe stock)
Lemon rice is a quick and delicious dish to prepare. (Photo- Adobe stock)

How to Make Lauki Rice: गर्मियों के दिनों में अक्सर भारी और ऑयली खाना खाने का मन नहीं करता है. साथ ही ऐसे खाने से सुस्ती और पेट में भारीपन भी महसूस होता है. ऐसे में लौकी जिसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन अक्सर लोग लौकी की सब्जी खाने से कतराते हैं. ऐसे में लौकी राइस एक ऐसी डिश है जो आपकी बोरिंग लौकी को एक नया और मजेदार स्वाद देती है.

यह डिश न केवल पेट को शीतलता प्रदान करती है बल्कि इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं. इसे आप ठंडी दही या रायते के साथ परोसकर अपने लंच को खास बना सकते हैं.

लौकी राइस की रेसिपी
बासमती या साधारण चावल - 1 कप (भीगे हुए)

लौकी (कद्दूकस की हुई या छोटे टुकड़ों में कटी) - 1.5 कप

बारीक कटा प्याज - 1

हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)

अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच

खड़े मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च)

जीरा - 1 छोटा चम्मच

हल्दी, नमक और गरम मसाला - स्वादानुसार

ताज़ा हरा धनिया और पुदीना

घी या तेल - 2 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

कुकर में घी गरम करें और जीरा व खड़े मसाले चटकाएं.

अब प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

Advertisement

इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.

अब हल्दी, नमक और थोड़ा गरम मसाला मिलाएं.

भीगे हुए चावल डालें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल टूटें नहीं.

आवश्यकतानुसार पानी लगभग 2 कप डालें और कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं.

प्रेशर निकलने के बाद बारीक कटा धनिया और पुदीना डालकर गार्निश करें. ठंडा-ठंडा रायते के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement