scorecardresearch
 

वो क्रूर राजा... जिसने अपने बावर्ची को जिंदा उबाल दिया था

इतिहास ऐसे- ऐसे राजा- रानियों की कहानियों से भरा पड़ा है, जिसने अपने अजीबोगरीब फैसले से लोगों को हैरान कर दिया और सदियों बाद भी उनकी करतूतों की चर्चा होती रहती है.

Advertisement
X
इस राजा ने अपने रसोइये को जिंदा उबालकर मार डाला था (Photo - Getty)
इस राजा ने अपने रसोइये को जिंदा उबालकर मार डाला था (Photo - Getty)

आज से करीब 500 साल पहले इंग्लैंड में एक ऐसा राजा हुआ जो अपने अजीबोगरीब फैसले और शौक के लिए जाना जाता था. उस राजा ने एक बार तो हद की कर दी, जब उसने अपने रसोइये यानी बावर्ची को उबालकर बेरहमी से मार डाला था.    

यहां बात हो रही है राजा हेनरी- 8 की. हमनें हेनरी- 8 के बार-बार विवाह करने के शौक के बारे में सुना है. उनके और भी कई अजीबोगरीब शौक थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेनरी ने एक रसोइए को जिंदा उबाल दिया था.

हिस्ट्री एक्स्ट्रा के मुताबिक, 1531 में, रिचर्ड रूज नामक एक रसोइए को एक अजनबी ने भोज में परोसे जा रहे भोजन में मिलाने के लिए पाउडर दिया. रूज ने दावा किया कि उसने सोचा था कि यह एक रेचक यानी जमाल गोटा जैसा कुछ है और वह अपने मालिक के साथ 'मज़ाक' करना चाहता था.

बाद में  पता चला कि पाउडर घातक था. क्योंकि, उस पाउडर मिले भोजन को खाने के बाद  दो मेहमानों की मौत हो गई. इससे बहुत बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया.  रूज पर जहर देने का आरोप लगाया गया और उससे यह जानने के लिए कई तरह की यातनाएं दी गईं कि उसने ऐसा क्यों किया. हेनरी-8 को जहर से बहुत डर लगता था और उसने रूज को बेरहमी से मौत के घाट उतारने का फैसला लिया. उस बावर्ची को जिंदा उबाल दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वो राजा.... जो अपने सेनापति, मंत्रियों से बदलवाता था अपने अंडरवियर!

स्मिथफील्ड स्थित फांसी स्थल पर उसे एक विशाल कड़ाहे में पानी डालकर नीचे से आग जलाकर गर्म किया गया. फिर बावर्ची को उस कड़ाही में उतार दिया गया और भारी जंजीरों के सहारे बार-बार डुबोया और निकाला गया, जब तक कि अंततः उसकी दर्दनाक मौत नहीं हो गई.

फट गया था हेनरी का ताबूत 
हालांकि, हेनरी की मौत भी बहुत ही बुरे हालत में हुई थी. हेनरी-8  का शरीर जब वो मरा तो बुरी तरह से घायल था. जीवित रहते हुए भी उसके मवाद भरे पैर की दुर्गंध असहनीय थी. इसलिए मरने के बाद सड़ने की गंध और भी तीव्र हो गई. उसके शरीर को तैयार करके कफ़न में लपेटा गया और फिर कांच से बने ताबूत में रखा गया.

विंडसर में उनके अंतिम संस्कार स्थल की यात्रा के दौरान सियोन एबे में रुकने पर, ऐसा दावा किया गया कि एक ज़ोरदार आवाज़ सुनाई दी और उनका ताबूत फट गया, जिससे चिपचिपा पदार्थ रिसने लगा जिसे कुत्तों ने चाट लिया. कई वर्षों बाद, उनकी बेटी एलिजाबेथ प्रथम का ताबूत भी फट गया, संभवतः शव में गैसों के जमाव के कारण.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement