Haldi Face Mask for Glowing Skin: गर्मियों में धूप, धूल और पसीने की वजह से टैनिंग की समस्या काफी आम हो जाती है. इससे बचने के लिए कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या पार्लर में ट्रीटमेंट करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खे भी उतने ही असरदार होते हैं? कोरा टर्मरिक मास्क ऐसा ही एक आसान और असरदार उपाय है. यह चेहरे की टैनिंग को कम करने, उसे साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि कोरा टर्मरिक मास्क घर पर कैसे बना सकते हैं और इसको लगाना का सही तरीका क्या है.
1-2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कॉफी पाउडर
दही
कोरा टर्मरिक मास्क लगाने का तरीका
कोरा टर्मरिक मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. फिर इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से लगभग 5 मिनट तक मसाज करें और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें.
वैसे तो हल्दी से बना यह मास्क काफी सेफ होता है लेकिन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका उपयोग न करें.
यह मास्क एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है. इसे पहले फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स आसानी से हट जाते हैं. साथ ही टैनिंग की समस्या दूर होती है और स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है. बेहतर रिजल्ट के लिए कोरा टर्मरिक फेस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर इस्तेमाल करें.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.