scorecardresearch
 

How To Use Expired Shampoo: बालों के लिए नहीं, घर की सफाई में काम आएगा एक्सपायर्ड शैम्पू, फेंकने की न करें गलती, जानें 5 जबरदस्त फायदे

How To Use Expired Shampoo: क्या आपका भी मंहगा शैम्पू एक्सपायर हो गया है? अगर हां और आप उसे फेंकने जा रहे हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. इसे फेंकने के बजाय आप घर की सफाई, जूलरी को चमकाने और गाड़ी साफ जैसे कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
X
एक्सपायर्ड शैम्पू बालों में इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. (Photo: ITG)
एक्सपायर्ड शैम्पू बालों में इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. (Photo: ITG)

आजकल सभी अपने बालों से लेकर स्किन तक का बहुत ख्याल रखते हैं, जिसकी वजह से उनके पास एक-दो नहीं बल्कि कई प्रोडक्ट्स होते हैं. इन प्रोडक्ट्स में से सभी को उसकी एक्सपायरी डेट आने से पहले इस्तेमाल कर पाना मुश्किल होता है. ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि बाथरूम में रखा शैम्पू एक्सपायर हो जाता है और आप बिना सोचे-समझे उसे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. करते हैं ना?

अगर हां, तो रुक जाएं! आपका एक्सपायर हो चुका शैम्पू भी आपके बहुत काम आ सकता है. बेशक आप इससे बाल न धो पाएं, लेकिन आप इससे घर के कई छोटे-बड़े काम आसान बना सकते हैं. जी हां, बालों में इस्तेमाल न सही, लेकिन सफाई और चमकाने जैसे कामों में ये काफी काम आता है. इससे न सिर्फ पैसे बचते हैं, बल्कि कई घरेलू काम भी जल्दी निपट जाते हैं. चलिए जानते हैं आप एक्सपायर हुए शैम्पू को किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.

जूलरी की सफाई के लिए करें इस्तेमाल: अगर आपके गोल्ड, सिल्वर या आर्टिफिशियल जूलरी की चमक फीकी पड़ गई है, तो एक्सपायर्ड शैम्पू आपके काम आ सकता है. आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए एक बर्तन में थोड़ा शैम्पू और पानी मिलाकर एक लिक्विड तैयार करें. अब इसमें जूलरी को कुछ देर के लिए डाल दें. बाद में सॉफ्ट ब्रश या कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें. इससे गहनों की गंदगी हट जाएगी और चमक वापस आ सकती है.

बाथरूम फ्लोर को चमकाने में मददगार: बाथरूम की टाइल्स और फ्लोर पर जमा गंदगी हटाने के लिए भी एक्सपायर हो चुका शैम्पू इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए पानी में 4-5 चम्मच शैम्पू मिलाएं. चाहें तो इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा या सिरका भी डाल सकते हैं. अब इस मिक्स को फ्लोर पर डालकर कुछ मिनट छोड़ दें और फिर ब्रश से रगड़कर साफ कर लें. इससे टाइल्स साफ और चमकदार दिखने लगती हैं.

कार, बाइक और साइकिल की सफाई: आप लोग कार या बाइक धोने के लिए पुराने या एक्सपायर्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये गाड़ी की धूल और हल्की गंदगी हटाने में मदद करता है. बस पानी में थोड़ा शैम्पू मिलाकर झाग तैयार करें और स्पंज की मदद से कार या बाइक साफ करें. बाद में साफ पानी से धो लें. इससे गाड़ी साफ-सुथरी नजर आती है.

Advertisement

प्लास्टिक फर्नीचर भी हो जाएगा साफ: घर में रखी प्लास्टिक की कुर्सियां या टेबल जल्दी गंदी हो जाती हैं. इन्हें साफ करने के लिए भी एक्सपायर हो चुका शैम्पू काम आ सकता है. शैम्पू वाले पानी से फर्नीचर साफ करने पर जमा धूल और चिकनाई आसानी से निकल जाती है.

रसोई और बालकनी की सफाई में भी उपयोगी: रसोई सिंक, बालकनी की रेलिंग या गंदे कपड़ों की हल्की सफाई के लिए भी एक्सपायर्ड शैम्पू इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी खुशबू से रसोई की बदबू भी खत्म हो जाती है और झाग सफाई को आसान बना देते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement