scorecardresearch
 

How To Reuse Oil: पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद फेंक रहे बचा हुआ तेल? न करें ये भूल! घर के इन कामों को बना देगा आसान

How To Reuse Oil: पूड़ी या पकौड़े तलने के बाद बचे तेल को दोबारा खाने में इस्तेमाल करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. लेकिन इसे फेंकने के बजाय आप जंग हटाने, पौधों के कीड़े भगाने और दरवाजों की आवाज बंद करने जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement
X
पूड़ी-पकौड़े से बचे तेल को इस्तेमाल करके आप जंग लगे औजारों को साफ कर सकते हैं. (Photo: ITG)
पूड़ी-पकौड़े से बचे तेल को इस्तेमाल करके आप जंग लगे औजारों को साफ कर सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Reuse Oil:  जब भी कोई मेहमान आता है या घर में किसी का कुछ चटपटा खाने का मन करता है, तो अक्सर पूड़ी-पकौड़े जैसी डीप फ्राइड चीजें बनाई जाती हैं. इन्हें लोग खूब मजे लेकर खाते हैं. हालांकि, इन्हें डीप फ्राई करके बचा तेल कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाए ये समझ पाना बहुत मुश्किल होता है. दरअसल, पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद बचने वाले तेल को दोबारा खाना बनाने में इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है. ऐसे में रोजाना खाना बनाने के बाद कई घरों में इस्तेमाल किया हुआ तेल सीधे फेंक दिया जाता है.

क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां, तो आप अपना बहुत नुक्सान कर रहे हैं. जी हां, क्या आप जानते हैं कि इस तेल को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है? इससे न सिर्फ पैसों की बचत होगी, बल्कि बेकार जाने वाले तेल का सही इस्तेमाल भी हो सकेगा. हालांकि, तेल को बार-बार खाने में इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इसका उपयोग सोच-समझकर करना जरूरी है. चलिए जानते हैं आप पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद बचे तेल को कहां और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. पौधों से कीड़ों को रखता है दूर: तलने के लिए इस्तेमाल किए गए तेल को थोड़ी मात्रा में लें और उसमें पानी और थोड़ी साबुन मिलाकर पौधों पर स्प्रे किया जा सकता है. ये पौधों से छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में और सावधानी से करना चाहिए ताकि पौधों को नुकसान न पहुंचे.

2. जंग लगे औजारों की सफाई में आएगा काम: घर में रखें गार्डनिंग के औजारों, कैंची या अन्य धातु की चीजों पर अगर जंग लगने लगी है तो पुराने तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. कपड़े पर थोड़ा तेल लगाकर इन चीजों को पोंछने से उनकी चमक बनी रहती है और इनमें जंग नहीं लगता है.

3. दरवाजों और कब्जों की आवाज कर सकता है कम: अगर आपको घर के किसी दरवाजे या खिड़की के कब्जे से आवाज आती है, तो इस तेल का इस्तेमाल करके उन्हें ग्रीस किया जा सकता है. इससे फ्रिक्शन कम होता है और घिस-घिस की आवाज खत्म हो जाती है. ये बढ़िया लुब्रिकेंट का काम करता है. हालांकि, बहुत ज्यादा तेल लगाने से धूल-मिट्टी चिपक सकती है, इसलिए कम मात्रा ही इस्तेमाल करें.

4. लकड़ी की चीजों की देखभाल में मददगार: लकड़ी के कुछ पुराने सामान जैसे स्टूल, हैंडल या गार्डन में लगे फर्नीचर पर कुछ बूंद तेल लगाने से उनकी सतह चिकनी बनी रहती है. लेकिन इसे फर्नीचर पर इस्तेमाल करने से पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर कर लें.

Advertisement

5. कूड़ेदान की बदबू कम करने में मददगार: कई बार कूड़ेदान में गंदगी चिपक जाती है और बदबू आने लगती है. ऐसे में कूड़ेदान को साफ करने के बाद उसकी अंदरूनी सतह पर बहुत थोड़ी मात्रा में तेल लगाने से गंदगी कम चिपक सकती है और आपको सफाई करने में भी आसानी हो सकती है. 

इस्तेमाल करते समय रखें ये जरूरी सावधानी
हालांकि, तेल को इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी होता है. पहला ये कि इसे बार-बार खाना बनाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बार-बार गर्म होने से तेल में ऐसे तत्व बन सकते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. अगर तेल का कलर बहुत गहरा हो गया है, उसमें बदबू आ रही है या वो ज्यादा धुआं छोड़ने लगा है, तो उसे दोबारा खाने में इस्तेमाल करने से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement