scorecardresearch
 

Tips to save milk in summer: गर्मी में रोज-रोज फट रहा दूध? पतीले में डाल दें ये एक चीज, चलेगा कई दिन तक

Tips to save milk in summer: क्या आपके घर में भी आए दिन दूध खराब होता है तो यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप दूध को कई दिन तक सेफ रख सकते हैं.

Advertisement
X
गर्मी में दूध फटने से बचाएंगे ये ट्रिक्स (Photo: ITG)
गर्मी में दूध फटने से बचाएंगे ये ट्रिक्स (Photo: ITG)

Tips to save milk in summer: पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत में तेज गर्मी और उमस बढ़ गई है. ऐसे में सबसे ज्यादा टेंशन किचन में रखे खाने-पीने के सामान खराब होने की रहती है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में दूध को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती होती है. रसोई में रखा दूध बहुत जल्दी-जल्दी खराब हो जाता है. कई बार तो फ्रिज में रखने के बावजूद दूध फटने लगता है जिससे पैसों का काफी नुकसान होता है. असल में गर्मी में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं जो दूध को मिनटों में खराब कर देते हैं.

दूध को फटने से बचाने के ये तरीके आएंगे काम 
ऐसे कुछ ऐसे आसान और पारंपरिक तरीके हैं जिनकी मदद से आप भीषण गर्मी में भी दूध को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. आइए जानते हैं उस सीक्रेट चीज के बारे में जो आपके दूध को फटने से बचा सकती है.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर आपको लग रहा है कि गर्मी बहुत ज्यादा है और दूध के फटने का डर है तो दूध उबालते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें. बेकिंग सोडा दूध के pH स्तर को संतुलित रखता है जिससे वह जल्दी एसिडिक होकर फटता नहीं है. ध्यान रहे कि सोडा सिर्फ एक चुटकी ही डालें.

बर्तन को साफ करने का तरीका
दूध उबालने से पहले जिस बर्तन का उपयोग कर रहे हैं उसे ठंडे पानी से एक बार खंगाल लें. बर्तन के तल में थोड़ा सा पानी रहने दें. इससे दूध जलता नहीं है और लंबे समय तक फ्रेश रहता है.

Advertisement

इलायची का कर सकते हैं यूज
दूध उबालते समय उसमें एक या दो हरी इलायची कूटकर डाल दें. यह न केवल खुशबू बढ़ाती है बल्कि दूध की शेल्फ लाइफ बढ़ाने में भी मदद करती है.

दूध इतनी देर में उबालें
अगर आप इनमें से और कोई भी तरीका यूज नहीं करना चाहते हैं तो फिर आपको गर्मियों में दूध को हर 8 घंटे में उबालना चाहिए. उबालने के बाद जब दूध सामान्य तापमान पर आ जाए, तभी उसे फ्रिज में रखें. गरम दूध को सीधे फ्रिज में रखने से भी वह जल्दी फट सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement